
घर और दुकान में उतर दिशा भगवान कुबेर की मानी गयी है। अगर इस दिशा में वास्तु के अनुसार कुछ खास वास्तु रखने पर धन लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आईये जानते है भगवान कुबेर से जुड़ी 5 खास चीजें तो कुबेर की दिशा में रखनी चाहिए।
ताम्बे के कलश में जल भरकर उस पर श्री फल रखकर उसे उतर दिशा में रखे, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे और घर दुकान में बरकत बनी रहेगी।
वास्तु दोष का प्रभाव ख़त्म करने के लिए घर के उतर में हरे रंग का पिरामिड रखे। इससे घर के सदस्यों की इनकम बनी रहती है।
घर और दुकान के उतर दिशा में तीन सिक्के को लाल वस्त्र में बांधकर रखे। ऐसे रखे ताकि उस पर किसी की नजर नहीं पड़े।
घर और दुकान में उतर दिशा में नारियल रखना शुभ माना जाता है। रोज सुबह बासी नारियल को नदी या कुए में प्रवाहित करके नए नारियल पर हल्दी कुमकुम लगा कर उसकी स्थापना करे।
घर और दुकान की उतर दिशा में कछुए की तस्वीर और मूर्ति रखने पर धन लाभ होता है। साथ ही साथ धन लाभ के योग भी बन सकते है।